UK : जब धरती पर धर्म का बोलबाला होता है तब भगवान अवतरित होते हैं : युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सच्चे मन से करें भगवान की आराधना..कथा मर्मज्ञ युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज ने कहा कि जब धरती पर धर्म का बोलबाला होता है तब भगवान अवतरित होते हैं भगवान चारों दिशाओं में विद्यमान है.  इन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन से भक्ति है.
बुधवार को मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर में श्री रामायण प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस भी जारी रहा तृतीय दिवस कथा वाचक युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज ने कहा कि भगवान सर्वज्ञ व्याप्त हैं प्रेम से पुकारने और सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रकट हो जाते हैं उन्होंने कहा कि सात कृपा के ताप से भगवान ने राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर जन्म लिया धर्म व्यक्ति को अंदर से एक जुट का भाव पैदा करता है वही संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनता है सच्चा मनुष्य वह होता है जो अपने जीवन में परोपकार धर्म व संस्कार दूसरों की चिंता करता है रामायण मनुष्य के जीवन में संस्कार व संयम सिखाती है उन्होंने राम जन्म के साथ ही सीता स्वयंवर और विदाई प्रसंग पर सुनाया जिसे श्रोता झूम उठे इस दौरान आचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सामूहिक रामायण का संगीत में नवाहन पाठ ऋषि कुमारो के साथ मिलकर किया गया इस मौके पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता उत्तराखंड आंदोलनकारी के अध्यक्ष चारु माथुर कोठारी  पूर्व मेयर अनीता मंमगाई राघवेंद्र मोहन विनोद अग्रवाल राजीव मोहन अशोक कुमार अरोड़ा मधुसूदन शर्मा तनुज अरोड़ा श्याम अरोड़ा कमल अरोड़ा मनमोहन राजीव लोचन अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे.  
ALSO READ:  UK : तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर...राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई

Related Articles

हिन्दी English