UK : प्रगति पुरम में जलभराव से मचा हाहाकार, रात 10 बजे निरीक्षण करने पहुँचीं कनिष्ठ प्रमुख

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ के प्रगति पुरम गली नंबर 5 क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुसने की सूचना पर कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान रात्रि करीब 10 बजे मौके पर पहुँचीं और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।बीना चौहान ने मौके पर जलभराव की समस्या का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने तथा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कनिष्ठ प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों से जल्द आवश्यक कदम उठाने को कहा।इस दौरान नरेन्द्र बिष्ट, संजय रावत, रजनी, सुमित पोखरियाल, जगत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English