UK : त्रिवेणी घाट पर वाटर रेस्क्यू टीमों ने दो व्यक्तियों की बचाई जान

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : आज दिनांक 04.07.2026 को दोपहर लगभग 1:00 बजे अमेठी (उत्तर प्रदेश) से आए 22 सदस्यीय दल के साथ त्रिवेणी घाट पर स्नान के दौरान एक व्यक्ति *लक्ष्मण पुत्र सुखलाल (उम्र 30 वर्ष), निवासी थाना जामो, जनपद अमेठी, उत्तर प्रदेश* का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। घाट पर तैनात रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर तक पीछा कर उसे सकुशल बाहर निकाला। प्राथमिक रूप से उसकी स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे उसके साथी विनोद एवं अन्य साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।
इसी क्रम में दोपहर लगभग 1:30 बजे *राजीव पुत्र नंदकिशोर (उम्र 40 वर्ष), निवासी चंदनकोट, गल्ला खेड़ी, तहसील धामपुर, थाना शिवहारा, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)* गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक बढ़ा हुआ है। बहते हुए वह नदी के बीच एक टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने राफ्ट की सहायता से सफल अभियान चलाकर उन्हें सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ, जल पुलिस, एवं आपदा राहत दल की टीम ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों की जान बचाई।
रेस्क्यू टीम:
– जल पुलिस: HC हरिश गुसाईं
– आपदा राहत दल: HC नवीन उनियाल, आरक्षी गौरव सिंह
– SDRF: HC बलबीर चौहान, आरक्षी रजत तोमर एवं HG संदीप
जनसामान्य से अपील:
गंगा का जलस्तर वर्तमान में लगातार बढ़ा हुआ है। सभी श्रद्धालु एवं पर्यटक स्नान करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान करें तथा रेस्क्यू टीम एवं पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।



