UK : रायवाला में श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण का हुआ मंचन, हनुमान ने किया लंका दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा रामलीला मैदान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

प्रतीतनगर (रायवाला) : प्राथमिक विद्यालय, श्रीरामलीला चौक, वार्ड नंबर-06, प्रतीतनगर गांव, रायवाला में लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर, रायवाला (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में आयोजित पंचम श्रीरामलीला महोत्सव में शनिवार को चार प्रमुख दृश्यों का भव्य मंचन किया गया। इनमें अशोक वाटिका, लंका दहन, हनुमान वापसी और विभीषण शरणागत के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

श्रीरामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक एवं लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की लीला में हनुमान जी की लंका यात्रा के दौरान सुरसा, लंकिनी और विभीषण से भेंट के साथ ही अशोक वाटिका में माता सीता से मुलाकात का सुंदर मंचन किया गया।

इसके पश्चात हनुमान जी ने अशोक वाटिका को तहस-नहस कर दिया। रावण ने अपने पुत्र अक्षय कुमार को हनुमान जी को बंदी बनाने के लिए भेजा, लेकिन बजरंगबली ने उसका वध कर दिया। इसके बाद मेघनाद हनुमान जी को पकड़ने पहुंचा और उसने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। ब्रह्मा जी के अस्त्र का सम्मान करते हुए हनुमान जी स्वयं उसके बंधन में बंध गए।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार

इसके बाद हनुमान जी द्वारा लंका दहन का रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया गया। लंका दहन के बाद भयभीत राक्षस नगरी में विभीषण अपने भाई रावण को समझाने उसके दरबार में पहुंचे। उन्होंने रावण से माता सीता को सम्मानपूर्वक श्रीराम को लौटाकर प्रभु की शरण में जाने का आग्रह किया। विभीषण की बात सुनकर क्रोधित रावण ने उन्हें अपमानित करते हुए लंका से निष्कासित कर दिया।इसके बाद विभीषण समुद्र पार कर प्रभु श्रीराम के पास पहुंचे और उनके चरणों में गिरकर शरण मांगी। प्रभु श्रीराम ने उन्हें हृदय से लगाकर अपनी शरण में स्वीकार किया तथा लंका का राजा बनाने की घोषणा की। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

अतिथियों को राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

इस अवसर पर लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर, रायवाला द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (ऋषिकेश) गणेश रावत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खांड गांव कुलदीप सिंह नेगी तथा ज्वालपा देवी कीर्तन मंडली एवं नागेश्वर कीर्तन मंडली को राम दरबार की माला पहनाकर और राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

कलाकारों ने शानदार अभिनय से मोहा दर्शकों का मन-

रामलीला में श्रीराम की भूमिका सौरभ चमोली, सीता की भूमिका प्रिंस सेमवाल, लक्ष्मण की भूमिका चंद्रमणि शर्मा, हनुमान की भूमिका आशीष सेमवाल, रावण की भूमिका सचिन गौड़, विभीषण की भूमिका सन्नी तथा इंद्रजीत की भूमिका सूरज चमोली ने निभाई। वहीं संतरी की भूमिका में त्रिलोक सिंह एवं उत्तम सिंह और नृतकी की भूमिका में मीतू सहित अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

इस दौरान मुख्य मंच उद्घोषक एवं समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू), मुख्य एवं वरिष्ठ निर्देशक महेंद्र सिंह राणा, लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, आशीष उनियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English