UK :उत्तराखंड राज्य जूनियर बालक हॉकी टीम का राष्ट्रिय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
तमिलनाडु/देहरादून : 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक कोयंबत्तूर तमिलनाडु के कोयंबत्तूर हॉकी ग्राउंड मे आयोजित होने वाली 16वी हॉकी इंडिया जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप 2026 मे उत्तराखंड राज्य हॉकी टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा।
हॉकी इंडिया जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप नए नियमों के प्रारूप के अनुसार खेली जा रही है। इसमें कुल 30 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिन्हे 3 (A, B व C) डिवीज़न मे बांटा गया है।
डिवीजन A मे कुल 12 टीमें, जिन्हे 3 -3 टीमों के 4 पूल (A,B, C व D)
डिवीजन B मे 10 टीमें, जिन्हें 5-5 टीमों के 2 पूल (A व B)
डिवीजन C मे 8 टीमें, जिन्हे 4-4 टीमों के 2 पूल (A व B) मे रखा गया है।उत्तराखंड राज्य हॉकी टीम ने डिवीजन B के पूल A मे शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर रही और अगले वर्ष प्रतियोगिता के लिए डिवीजन A के लिए क्वालीफाई किया है।उत्तराखंड राज्य टीम ने अपने पहले मैच मे केरल राज्य टीम को 5-2 दूसरे मैच मे हिमाचल प्रदेश राज्य टीम को 5-0 तीसरे मैच मे महाराष्ट्र राज्य टीम को 3-2 और अपने अंतिम मैच मे जम्मू कश्मीर राज्य टीम को 4-0 से हराकर शीर्ष स्थान पर रही।
इस प्रतियोगिता मे ऋषिकेश शहर से एकमात्र खिलाड़ी चिराग गुप्ता ने भी उत्तराखंड राज्य हॉकी टीम से प्रतिभाग किया। चिराग गुप्ता हॉकी के साथ साथ बैडमिंटन व एथलीट खिलाड़ी भी है और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा डिग्री कॉलेज ऋषिकेश कैंपस मे बीसीए का छात्र है।चिराग का छोटा भाई अंकुर गुप्ता भी राष्ट्रिय स्तर पर पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड राज्य हॉकी टीम से प्रतिभाग कर रहा है , दोनो भाई उत्तराखंड राज्य हॉकी टीम का हिस्सा है और राष्ट्रिय स्तर अपने राज्य टीम से खेलते हैं। दोनो खिलाड़ियों के पिता ओम प्रकाश गुप्ता भी एक वेटरन हॉकी खिलाड़ी है और विगत लगभग 21 वर्षों से ऋषिकेश क्षेत्र के बच्चो को फ्री प्रशिक्षण दे रहे है।इसके साथ साथ पिता और दोनो पुत्र सामाजिक कार्यों मे भी कार्यरत है और तीनो भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य है और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए कार्य करते हैं।



