UK : उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष के प्रकाश शर्मा का निधन, अंतिम संस्कार चंद्रेश्वर नगर घाट पर किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य आंदोलन तथा उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष और राज्य आन्दोलनकारी वेद प्रकाश शर्मा के निधन पर शहर के तमाम गण मान्य व्यक्ति एवं राज्य निर्माण सेनानियों की उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए. वेद प्रकाश शर्मा  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. 84 वर्ष की उम्र में कल रात 11:30 बजे उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली.
उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में अपनी बड़ी भूमिका निभाई थी. आज जो हमारे बीच नहीं है. यह उत्तराखंड की एक बहुत बड़ी क्षति हुई है. उनकी अंतिम शव यात्रा में उपजिलाधिकारी कार्यालय से तहसीलदार नेगी  एवं कोतवाली से पुलिस की टीम भी उपस्थित रही. शव यात्रा में संजय शास्त्री राज्य निर्माण सेनानियों की अध्यक्ष डी एस गुसाईं पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी ज्योति सजवान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी प्रदीप कुकरेती गणेश डंगवाल केशव उनियाल प्यारेलाल जुगलान बृजपाल राणा गंभीर मेवाड़ विक्रम भंडारी रूपम पोखरियाल विनय सारस्वत जय सिंह रावत वेद प्रकाश शर्मा जी के बेटे एवं उनके रिश्तेदार मौजूद थे उनका अंतिम संस्कार चंदेश्वर घाट पर किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे. 

Related Articles

हिन्दी English