UK : यूक्रेन का नागरिक गिरफ्तार बागेश्वर में, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट, पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बिना वैध दस्तावेजों के घूम रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार 

बागेश्वर :  उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर  जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में संदिग्धों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस ने एक यूक्रेनी नागरिक को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों (पासपोर्ट, वीजा) के गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिक के इस तरह से गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई और उससे पूछताछ कर रही हैं।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

कपकोट के दूरस्थ ग्राम डोला के ग्रामीणों ने घायल विदेशी नागरिक की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल नागरिक को पहले सीएचसी कपकोट और फिर जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपचार दिलाया। डिस्चार्ज होने पर पूछताछ में दस्तावेज न मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया।विधिक कार्यवाही: आरोपी के खिलाफ थाना कपकोट में FIR धारा अप्रवास और विदेशियों अधिनियम 2025 के तहत मुकदमा दर्ज कर  न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया है।

ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English