UK : हल्द्वानी में UKD ने अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग

- UKD ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने एवं दोषियों को सजा दिलाने की मांग की, दी श्रधांजली
हल्द्वानी: गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ, उत्तराखंड द्वारा पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजन कार्यक्रम में पौड़ी जिले निवासी अंकिता भंडारी (बेटी) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है अंकिता की हत्या कर दी गयी थी।ऋषिकेश के पास स्थित पौड़ी जिले के अंतर्गत वनंतरा रिसोर्ट में कार्यरत थी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभा में निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:खड़क सजंघ बगडवाल, मोहसिन सिंह बिष्ट, संजय चौहान, मनोज सिंह नेगी, सुनील सिंह बोरा, पुष्कर सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, प्रेमचन्द्र जोशी, लाल सिंह बोरा, करण मेहता, नरेश बिष्ट, गंगा सिंह मेहरा, कुलदीप सिंह बोहरा (जिला अध्यक्ष युवा), श्याम सिंह नेगी, रवि कश्यप, हरीश रावत, पंकज भट्ट सहित गौरव जोशी आदि। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाता है।



