UK : UKD नेताओं ने उत्तर भारत के एकमात्र पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भेंट-वार्ता की गई, जानें मामला

ADVERTISEMENTS
चमोली : उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी से जनपद चमोली के चांई-ज्योतिर्मठ में उत्तर भारत के एकमात्र पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भेंट-वार्ता की गई। मुख्य कार्याधिकारी ने अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि ज्योतिर्मठ के चांई गाँव में माता सीता का पौराणिक मन्दिर बहुत ही दयनीय स्थिति में है और माता सीता की शिला को अन्यत्र एक कमरे में रखकर पूजा की जा रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बी0के0टी0सी0 द्वारा पूर्व में मन्दिर निर्माण हेतु टेण्डर भी जारी किया गया था परन्तु विभागीय मनमानी के कारण उसे बाद में निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनता का कहना है कि बी0के0टी0सी0 के अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण में अपनी मनमानी करने का प्रयास किया जबकि स्थानीय जनता मंदिर को भभ्य व स्थानीय संस्कृति के अनुसार बनाना चाह रही थी। उन्होंने अध्यक्ष को चेतावनी दी कि अगर अतिशीघ्र जनभावना के अनुरूप मंदिर का निर्माण न किया गया तो उनका घेराव किया जाएगा।
केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल जी ने कहा कि यदि बी0के0टी0सी0 द्वारा अतिशीघ्र मंदिर निर्माण न करवाया गया तो उक्रांद उग्र आंदोलन करेगा। केंद्रीय महामंत्री व तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि हेमंत द्विवेदी पर कई आरोप पूर्व में भी लगे हैं उनकी भी जाँच होनी चाहिए और अब बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद उन्हें चाहिए था कि नैतिकता के आधार पर वे अपने पद से तत्काल स्तीफा दें। उत्तराखंड क्रांति दल करोड़ो सनातनियों की आस्था पर हुए कुठाराघात के लिए अध्यक्ष के स्टीफे की माँग करता है।
केंद्रीय सचिव सौम्य चौधरी ने कहा कि आज बी0के0टी0सी0 गले-गले तक भ्रष्टाचार में संलिप्त है। उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि बी0के0टी0सी0 के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण पर जो अनियमित्ता के आरोप लगे हैं उनकी भी अतिशीघ्र जाँच हो और उन्हें तत्काल पद से हटा दिया जाय। नगर अध्यक्ष ऋषिकेश राजेन्द्र गुनसोला ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी पर शासन-प्रशासन को अपराधियों पर और कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए व अन्य मंदिरों में भी जाँच करनी चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला, चमोली जिला उपाध्यक्ष अनिल राणा, रमेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।



