UK : मुनिकीरेती क्षेत्र में खारा श्रोत के पास बरसाती नाला उफान पर, SDRF ने संभाला मोर्चा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनिकीरेती :  लगातार हो रही वर्षा के कारण मुनिकीरेती क्षेत्र में खारा स्रोत के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में तेज जलप्रवाह को देखते हुए मौके पर तैनात SDRF टीम द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए आसपास मौजूद लोगों को अलर्ट किया गया।
SDRF जवानों द्वारा लाउडहेलर एवं मौखिक रूप से लोगों को नाले के समीप न जाने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए लगातार चेतावनी दी जा रही है। टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी बनाए रखते हुए स्थानीय लोगों एवं अन्य व्यक्तियों को बरसाती नाले के तेज बहाव से होने वाले संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी दौरान कुछ व्यक्ति बरसाती नाले के समीप फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों एवं SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।SDRF द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बारिश के दौरान बरसाती नालों, गदेरों एवं तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास न जाएं तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। अभिभावक अपने बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखें।SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है तथा स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
SDRF की अपील-
बरसाती नाले का जलस्तर….एवं बहाव अचानक बढ़ सकता है। सुरक्षित रहें, नाले से दूरी बनाए रखें और प्रशासन*/*SDRF द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।”
ALSO READ:  UK : रायवाला में श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण का हुआ मंचन, हनुमान ने किया लंका दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा रामलीला मैदान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English