UK : UGC रोल बैक हो, आर्थिक आधार पर आरक्षण की सख्त जरुरत,अब होगा जन आन्दोलन होगा, २२ को हल्द्वानी में बैठक :प्रकाश हर्बोला
ADVERTISEMENTS
- यूजीसी रोलबैक, आरक्षण को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी
- आगे आन्दोलन कैसा होगा उसकी रूप रेखा को लेकर २२ अक्टूबर को हल्द्वानी में बैठक होगी
- आर्थिक आधार पर आरक्षण मिले न की जातीय आधार पर :हर्बोला

हल्दानी :(मनोज रौतेला) UGC रोल बैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर आवाज अब उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर हल्द्वानी से भी उठने लगी है. बुधवार को रामपुर रोड पर पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा) रहे प्रकाश हर्बोला ने आवाज उठाई. जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, २२ अक्टूबर को हीरा नगर में बैठक होगी. जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसमें रूप रेखा बनाई जाएगी और कैसे UGC रोलबैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन को धार दी जाएगी, उस पर चर्चा होगी. साथ ही जो मंच होगा जिसके ,माध्यम से आवाज उठेगी उसका नाम क्या होगा वह भी तय होगा. अपनी मुख्यतः तीन मांगों को लेकर उन्हूने पत्रकारों के सामने विषय को रखा.
उल्हलेखनीय है, ल्द्वानी में स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन की तैयारी की जा रही है. स्वर्ण एकता मंच के संयोजक प्रकाश हर्बोला ने बताया कि केंद्र सरकार से रिजर्वेशन को लेकर उनकी तीन मांगे हैं. जिनको लेकर वह एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. पूरे प्रदेश में इस आंदोलन का असर दिखाई देगा. स्वर्ण एकता मंच के संयोजक प्रकाश हर्बोला खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. ऐसे में उनका कहना है कि उनकी सरकार ने जो गलत निर्णय लिया है. वह उसके खिलाफ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब स्वर्ण समाज को एकजुट होकर अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी. प्रकाश हर्बोला ने कहा कि गुरुवार को एक विशाल बैठक के आयोजन के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी और पूरे प्रदेश में स्वर्ण एकता मंच का विस्तार करते हुए राज्य भर में एक साथ आंदोलन शुरू किए जाएंगे. गली गली जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. हरिद्वार में ६ तारिख को बड़ी जनसभा होगी. इसके अलावा देहरादून जनसभा होनी है. प्रदेश भर में कार्यक्रम जारी हैं. उनका कहना था, हिन्दू एक हुए थे राम जन्म भूमि मुद्दे के बाद, लेकिन अब UGC ला कर फिर गलत सन्देश जा रहा है समाज में.इससे पहले आपको बता दें, UGC रोल बैक की मांग को लेकर महिपाल सिंह मकराना, अध्यक्ष, श्री राजपूत करणी सेना ने ऐलान किया हुआ है, दिल्ली में 10 लाख लोग जुटेंगे और बड़ा प्रदर्शन होगा आने वाले समय में.






