UK : हल्द्वानी में रुद्रपुर निवासी दो युवकों की मौत, टांडा जंगल में हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी : पुलिस के मुताबिक़,   दिनांक 18.09.2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे राहगीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टांडा रोड पर एस बैंड के पास सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई हुई है तथा दो अज्ञात युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हैं।उक्त सूचना पर मैं चौकी प्रभारी  तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा। मौके का निरीक्षण करने पर पाया गया कि मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी थी तथा उसके समीप दो युवक अचेत अवस्था में पड़े थे। दोनों युवकों के सिर एवं मुँह से खून निकल रहा था तथा शरीर में अकड़न पाई गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई।मौके पर पुलिस अधीक्षक (नगर)  एवं  प्रभारी निरीक्षक द्वारा भी पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।
मृतकों की शिनाख्त निम्न प्रकार हुईः-
1. चेतन चौहान, उम्र 25 वर्ष, पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलशुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नं. 01, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर।
2. वैभव छाबरा, उम्र 24 वर्ष, पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलशुंगी, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर।
दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल में उपस्थित हैं। पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु दोनों शवों को मोर्चरी भेजा जा रहा है।प्रथम दृष्टया घटनास्थल के निरीक्षण एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 के तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दुर्घटना घटित होना प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

हिन्दी English