UK : इस बार ऋषिकेश के डिग्री कॉलेज मैदान में 24 अक्टूबर को लगेगा लायंस दीपावली मेला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मिस ऋषिकेश, नृत्य-गायन प्रतियोगिता और ऑटो एक्सपो होंगे मुख्य आकर्षण
ऋषिकेश  :   लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से इस वर्ष लायंस दीपावली मेला 2026 का आयोजन 24 अक्टूबर को श्रीवास ग्रुप के सहयोग से किया जाएगा। इस बार मेले का आयोजन पं. एल.एम.एस. ऋषिकेश परिसर स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के डिग्री कॉलेज मैदान में होगा।मेले में शहरवासियों और परिवारों के लिए मनोरंजन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मिस ऋषिकेश 2026, नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता और ऑटो एक्सपो मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन गतिविधियां, खान-पान और विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
मिस ऋषिकेश 2026 प्रतियोगिता के माध्यम से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा और प्रस्तुति को प्रमुखता दी जाएगी।नृत्य, गायन और मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के लिए 8 अक्टूबर को होटल विलाना रेलवे रोड में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। पंजीकरण से संबंधित जानकारी आयोजकों की ओर से जल्द जारी की जाएगी।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लायन ऋषभ जैन व अभिनव गोयल ने बताया कि लायंस दीपावली मेला ऋषिकेश में हर वर्ष आयोजित होने वाला प्रमुख आयोजन है। इस बार बड़े मैदान और नए कार्यक्रमों के साथ मेले को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।मेला चेयरमैन लायन पंकज चंदानी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब की टीम तैयारियों में जुटी है। वहीं लायन अभिनव गोयल और लायन सुमित चोपड़ा ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
इस बार मेला पं. एल.एम.एस. ऋषिकेश परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज मैदान, ऋषिकेश में  आयोजित किया जाएगाआज रेलवे रोड स्थित विलाना  में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लायन अभिनव गोयल ने बताया 8 अक्टूबर को विलाना मेंऑडिशन और 24 अक्टूबर को लायंस दीपावली मेला एवं मिस ऋषिकेश 2026 का आयोजन  किया जाएगा । बृहस्पतिवार प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंपंकज चंदानी, लविश अग्रवाल, अभिनव गोयल, ऋषभ जैन अध्यक्ष वह अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English