UK : ‘लखपति दीदी’ बहनों का संघर्ष और सफलता महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल है :दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी

ADVERTISEMENTS
लालकुआं :प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने लालकुंवा विधानसभा में लखपति दीदी सम्माज समारोह कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान कोश्यारी ने जानकारी देते हुए बताया,
“ लालकुआं विधानसभा के हल्दुचौड़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान समारोह’ में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर आत्मनिर्भरता, परिश्रम और उद्यमिता के माध्यम से समाज में नई पहचान बनाने वाली ‘लखपति दीदी’ बहनों का सम्मान किया गया। उनका संघर्ष और सफलता महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल है।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी , जिला महामंत्री महिला मोर्चा आभा गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहे।सभी सम्मानित बहनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”



