UK: ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन कैंपस चुनाव: NSUI ने सहसचिव पद की प्रत्याशी कशिश राजपूत को दिया समर्थन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : श्रीदेव सुमन कैंपस, #ऋषिकेश में #छात्रसंघ #चुनाव को लेकर आज सहसचिव पद की प्रत्याशी #कशिश #राजपूत ने NSUI से समर्थन की मांग की। इस अवसर पर ऋषिकेश #NSUI अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र  के निजी कार्यालय में कशिश राजपूत को NSUI की ओर से अपना समर्थन प्रदान किया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र  ने सहसचिव पद की प्रत्याशी कशिश राजपूत को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शिक्षा, छात्र हितों एवं कैंपस की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधियों का चयन करें, NSUI व इनके समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन करें ।NSUI अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव छात्रों के साथ खड़ा है। उन्होंने कशिश राजपूत को समर्थन देते हुए छात्र-छात्राओं से NSUI व NSUI  समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related Articles

हिन्दी English