UK : मुनि की रेती इलाके में नदी में डूबे युवक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान

ADVERTISEMENTS
मुनि की रेती : दिनांक 18 सितंबर 2026 को लगभग 04:00 बजे थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत नीम बीच के पास एक युवक के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही *SDRF, आपदा राहत दल, जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की टीमें* तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान नदी में नहाने लगे। नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।

इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़, SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। नदी का बहाव अत्यधिक होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका।SDRF टीम द्वारा नदी के बहाव को ध्यान में रखते हुए आगे के संभावित स्थानों पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रखा जाएगा। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
डूबे युवक का विवरण:
नाम: सौरभ शर्मा
पिता का नाम: राजपाल शर्मा
उम्र: 20 वर्ष
पता: सी- 12/8, गली नंबर 12, सीलमपुर, दयालपुर, दिल्ली।



