UK :ऋषिकेश विस्थापित कॉलोनी के सामने रवि मुर्गा फार्म में आबकारी की रेड, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- मद्द निषेध क्षेत्र ऋषिकेश में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा बरामद की गई कुल 16 पेटी शराब
ऋषिकेश: दिनाँक 23.06.2026 को सुबह-सुबह आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया. मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिली कि एक नमामि गंगे प्रोजेक्ट श्यामपुर लक्कड़ घाट रोड विस्थापित कॉलोनी के सामने एक रवि मुर्गा फार्म है. जिसमें शराब की कुछ पेटियां रखी है एवं 02 व्यक्ति उस शराब को कही अन्यत्र स्थान पर ले जाने की फ़िराक़ में है. जल्दी आ जाए तो पकड़ा जा सकता है. उक्त सूचना पर विश्वास कर आबकारी टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर पहुंचकर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से कुल 16 पेटी शराब बरामद हुई. जिसमें 12 पेटी देशी शराब एवं 04 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त की गई । बरामद शराब का अनुमानित बाजारी मूल्य 100000 रुपये है । मौके पर दोनों अभियुक्तों को माल सहित कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया । दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है जिसमें उनके द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम के खुलासे किए गई जिनकी धरपकड़ के लिए आबकारी टीम ने दबिश अभियान तेजी से शुरू कर दिया है । जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्न प्रकार है –
1 प्रदीप कुमार पुत्र जयसिंह निवासी श्यामपुर
2- रोहित पुत्र प्रसादिलाल निवासी भागनपुर ककराला बिजनौर



