UK : छिद्दरवाला में ढाबे में छापा, एक गिरफ्तार आबकारी टीम द्वारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा  दिनांक 31.7. 2026 को ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत श्यामपुर छिद्ऱवाला, आदि स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के स्थानों पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान छिद्ऱ वाला में एक ढाबे की तलाशी लेने पर अवैध शराब बरामद हुई मौके पर शराब बिक्री करते हुए अभियुक्त राहुल पुत्र किरण पाल हाल निवासी छिद्ऱ वाला के कब्जे से 70 पव्वे व 22 अध्ये अंग्रेजी शराब तथा 20 बियर बरामद हुई…मौके पर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया. यह कार्यवाही आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई. जिसमें टीम में उनके साथ जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून एवं ऋषिकेश का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

हिन्दी English