UK : हल्द्वानी में PSP अस्पताल द्वारा कठघरिया क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

ADVERTISEMENTS
- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के बगल में है PSP हॉस्पिटल
- कम समय में नाम कमाया है हॉस्पिटल ने, अपने उपचार से
- देश विदेश से मरीज आज हल्द्वानी पहुँच रहे हैं PSP हॉस्पिटल
हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े PSP अस्पताल द्वारा कठघरिया क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 150 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श का लाभ लिया।शिविर में इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उत्तम यू. शेट्टिगर द्वारा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर, छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित खत्री द्वारा सांस एवं फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं पर, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद मिश्रा द्वारा हड्डियों, जोड़ों एवं कमर-घुटनों के दर्द पर, पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. करन मनोज छाबड़ा द्वारा पेट, पाचन तंत्र एवं लिवर संबंधी समस्याओं पर तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्त्री रोग संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।इसके साथ ही शिविर में निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, ECG की जाँच के साथ-साथ BMD (Bone Mineral Density) Test द्वारा हड्डियों की मजबूती की जांच भी की गई।इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। 



