UK: हल्द्वानी में पुलिस ने बेटे को उठाया, घर में मां की संदिग्ध हालत में मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मामला नैनीताल जिले के  हल्द्वानी का है
  • उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने बेटे को उठाया, छोड़ने की गुहार लगाने के बाद मां की मौत हो गयी 

हल्द्वानी : मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना इलाके का है…यहाँ पर  पुलिस की ओर से बेटे को हिरासत में लेने के बाद मुखानी थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अस्पताल के रिकार्ड में ब्राड डेथ का जिक्र किया गया. यानी महिला मृत अवस्था में अस्पताल पहुंची थी. देर शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका. गुरुवार को सविता के पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मौत की असल वजह क्या थी?महिला उठाये गए बेटे की मां है. सूचना के मुताबिक़, बेटे को पुलिस उठा कर ले गयी थी एक मामले में. उसके बाद बेटे को छुड़वाने के लिए महिला ने पुलिस से गुहार भी लगाई थी.  लेकिन बात को अनसुना कर दिया गया.  घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

ALSO READ:  ऋषिकेश : कॉलेज परिसर में NSUI ने कराया फॉगिंग व सफाई अभियान

महिला की मौत से बिखरा परिवार अभी सदमे में हैं.  इसलिए ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. लेकिन मृतका के पति ने इतना जरूर कहा कि उनके साथ गलत हुआ है.अंतिम संस्कार प्रक्रिया  / अंत्येष्टि के बाद वह पुलिस की पूरी कहानी को रखेंगे. महिला के पति रामपुर रोड स्थित नैनीताल मोटर में काम करते हैं. दरअसल,  दुर्गा कालोनी में किराये पर रहता है  राजीव जोशी का परिवार..घटना  मंगलवार रात साढ़े नौ बजे लगभग की है.  मुखानी पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में लिया था. पुलिस का कहना है कि वह सार्वजनिक जगह पर हंगामा कर रहा था.  जबकि परिवार ऐसी किसी घटना से इन्कार कर रहा है. घर वालों को सूचना मिलने के बाद माँ सविता जोशी थाने पहुंची थी. बेटे को छोड़ने की पुलिस से गुहार लगाईं. वहीँ  पुलिस का कहना था कि 81 एक्ट में चालान किया गया है. इसलिए बाद में उसे  छोड़ेंगे. परेशान होकर सविता घर लौट आई. घर पर बुधवार  शाम ४  बजे के आसपास अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. जिसके बाद राजीव पत्नी को लेकर सीधा बेस अस्पताल पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. यानी ब्रोड डेड..बेस अस्पताल से शव को सीधा मोर्चरी भेज दिया गया. 

ALSO READ:  UK :सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, जानें

पुलिस की मानें तो,  एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक़,  मामला आभूषण के लेनदेन से भी जुड़ा है. इसे लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों को मुखानी थाने में बुलाया गया था. सविता भी वहां पहुंची थी. इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पोस्टमार्टम से वजह स्पष्ट होगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. फिलहाल परिवार दुखी है. पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है. परिवार आगे क्या कारवाई करता है देखने वाली बात होगी.  

Related Articles

हिन्दी English