UK :PM मोदी की जनसभा के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : १४ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं. देहरादून में एक जनसभा को करेंगे संबोधित. इससे पहले देहरादून और आस पास के कई विधायकों,मंत्रियों ने अपने इलाके के कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की. उन्हूने दिशा निर्देश दिए. इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जो मसूरी विधानसभा से विधायक हैं. उन्हूने विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए. जोशी के मुताबिक़, “आगामी 14 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होने वाली मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की विशाल जनसभा की तैयारी को लेकर आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक की तथा जनसभा को और भी भव्य बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग सुनिश्चित करने पर चर्चा की।उत्तराखंड तथा देवभूमि की जनता के प्रति आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का स्नेह अटूट है और उनका उत्तराखंड में आना, हम प्रदेशवासियों में सदैव नई ऊर्जा का संचार करता है।बैठक में मसूरी विधानसभा के विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन भी किया।”

Related Articles

हिन्दी English