UK : ऋषिकेश में NSUI सभी पदों पर लड़ेगी चुनाव, अध्यक्ष पद पर अखिल गुलियाल पर खेलेगी दाँव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर परचम लहराएगी एनएसयूआई: अभिनव मलिक
  • पीजी कॉलेज ऋषिकेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर युवाओं और कांग्रेस जनों की हुंकार, रणनीति पर हुआ मंथन
ऋषिकेश: आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) ऋषिकेश के आगामी छात्र संघ चुनाव के संबंध में कांग्रेस जनों एवं युवाओं द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में युवाओं और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।बैठक में उपस्थित पूर्व पीसीसी सदस्य संजय गुप्ता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस/पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से कहा, “भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ऋषिकेश पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में पूरी मजबूती के साथ सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। छात्र-छात्राओं के अपार समर्थन और युवाओं के जोश के बल पर एनएसयूआई सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके दिखाएगी।”
नेताओं ने आगे कहा कि एनएसयूआई हमेशा से विद्यार्थियों के हकों, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था और कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए संघर्ष करती आई है, और इस बार भी छात्र शक्ति के भरोसे कॉलेज में जीत का परचम लहराएगी।बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिल गुलियाल, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ऋषभ राणा, जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल, छात्र संघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई शिवा सिंह, अजय धीमान,युवा कोंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, शेर सिंह ठाकुर,अभिषेक पारस, इमरान खान,अखिल रावत, आर्यन भारती, अनमोल तरिया, अजय खरोला तथा कुलदीप नौटियाल सहित सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव की भावी रणनीति तैयार की और कॉलेज परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँच बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

हिन्दी English