UK : ऋषिकेश में NSUI ने फूंका पुतला केंद्र सरकार का लाठी चार्ज के विरोध में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  मंगलवार  दिनांक 21/7/2026 को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के नेतृत्व में दिल्ली में अपने भविष्य को लेकर छात्र-छात्राओं और युवाओं के द्वारा निकाले जा रहे शांति मार्च पर भारत सरकार के इशारो पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज टियर गैस आदि से हमले करवाने के विरोध में दून तिराहे पर भारत सरकार, नरेंद्र मोदी एवं धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।
एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव व पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि छात्र-छात्रा अपने भविष्य को लेकर लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं विपक्ष नेता राहुल गांधी जी छात्रों के गूंज कार्यक्रम के माध्यम से लगातार छात्रों से संवाद भी कर रहे हैं और बार-बार एक मांग कर रहे हैं कि जो पेपर लीक हो रहे हैं उसको लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए और उक्त प्रकरण पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए परंतु छात्रों के और विपक्ष की मांग को केंद्र सरकार द्वारा डरकर किया जा रहा है इस मांग को लेकर कल जब दिल्ली में युवा साथियों ने छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक संसद मार्च किया तो पुलिस द्वारा सरकार के इशारे पर उनके ऊपर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया आंसू गैस के गोले छोड़े गए महिलाओं के साथ की गई लगातार कई लोगों को चोटिल किया इसके विरोध में आज हम सब लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर राष्ट्रपति से मांग की की केंद्र सरकार को बर्खास्त किया जाए और युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके.
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं की मांग को दबाने का काम कर रही है जहां एक और सरकार प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात करते थे वहीं हमारे देश के होनहार छात्र-छात्राओं के द्वारा चलाए जा रहे हैं शांतिपूर्वक आंदोलन को दबाने का काम सरकार के द्वारा किया गया जिससे पूरे देश के अंदर आज सरकार के प्रति गुस्सा है आज युवाओं को अपना भविष्य खतरे में नजर आ रहा है जिसके लिए आज हम सब लोगों ने प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और सरकार से और राष्ट्रपति से मांग की उक्त उपकरण पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्त किया जाए और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि देश में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो और हमारे युवाओं का भविष्यसुरक्षित रहे।मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्र, देवेन्द्र प्रजापति, कपिल सचदेवा, सौरभ वर्मा, जगजीत सिंह, जतिन राणा, उदित झा, गौरव जोशी, सुजल, रोहित सोनी, विशाल भारती, विशाल स्नेह, राहुल, अभिषेक, अमित कुमार, राहुल शर्मा, दीपक वर्मा, रोहित सिंह, अंकित जोशी, सौरभ पांडेय, विवेक रावत, आकाश भट्ट, मोहित नेगी, नितिन बिष्ट, अभिषेक तिवारी, हिमांशु शर्मा, गौरव सकलानी, अजय चौहान, विकास नौटियाल आदि मौजूद थे ।

Related Articles

हिन्दी English