UK: आईटीएम देहरादून और अगस्त्यमुनि कॉलेज बने विजेता,अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • दोनों वर्गों में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट उपविजेता
ऋषिकेश :  ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। 13 एवं 14 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आईटीएम देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जसपाल राणा इंस्टीट्यूट की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में भी जसपाल राणा इंस्टीट्यूट की टीम उपविजेता रही।  समापन समारोह में एसबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीएस रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
  
प्रतियोगिता का आयोजन ओआईएमटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील रावत के संयोजन में किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सतीश पांथरी, डॉ. राजपाल रावत, यशपाल ओली, प्रमोद उनियाल, अजीत नेगी एवं संदीप रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में कुल्हाड़ी व पाटल से जानलेवा हमला करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English