UK :मंगलौर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावी सम्मान के साथ मनाया गया दुर्गा मॉडर्न स्कूल का वार्षिकोत्सव

ADVERTISEMENTS
- उत्तराखंड का प्रतिष्ठित विद्यालय दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्रा आरजू सम्मानित
- नौनिहालों ने प्रस्तुत किये कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिभावक, मेहमान हुए खुश

रूडकी: (ए. गोयल)…खबर मंगलौर, हरिद्वार, जिले से है. दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली इंटर की छात्रा आरजू को भी सम्मानित किया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी और विशिष्ट अतिथि बीएसआई ग्रुप के चेयरमैन सौरभ भूषण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। 

विशिष्ट अतिथि सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन सफलता के प्रमुख आधार हैं। विद्यालयों में होने वाले ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।विद्यालय चेयरमैन मनोज शर्मा ने अतिथियों को बुके, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में स्थान बनाने वाली इंटर की छात्रा आरजू को शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में विद्यालय संस्थापक धन प्रकाश शर्मा, प्रियोधा शर्मा, डायरेक्टर दीपा शर्मा, रिटायर्ड आईपीएस पंकज गैरोला, शरद शर्मा, ध्रुव गुप्ता, अमित कुमार पालीवाल, नरेंद्र कुमार, शुभम सिंह, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा, उजैर अहमद, रफत बानो, सतीश शर्मा, अक्षय राठौर, रेशमा परवीन, अल्का शर्मा, अर्शी, शबीना, महिमा, सुमायला, इकरा जबी, सुमित कुमार, डुसना, अलीशा आदि मौजूद रहे।






