UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

ADVERTISEMENTS
- जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में हुई बैठक, छात्रहित के मुद्दों को लेकर संगठन ने बनाई चुनावी रणनीति
#ऋषिकेश : आगामी #छात्रसंघ #चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। #NSUI ऋषिकेश की महत्वपूर्ण #बैठक जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती, प्रत्याशियों के आवेदन और छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में परिसर स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी जोर दिया गया।

NSUI जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। NSUI हमेशा से छात्र-छात्राओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।वहीं NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि NSUI का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगा। आगामी चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छात्रहित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी दिनों में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर भी चर्चा की गई।बैठक में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंडी सभापति राकेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव भारती पूर्व जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह, जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु कश्यप, पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, बृज भूषण बहुगुणा, हरिराम वर्मा, रेहान बंदौलिया, उदित झा, अखिल गुलियाल, शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।।



