UK :शिवपुरी में मुजफ्फरनगर निवासी रिजॉर्ट कैंप संचालक गिरफ्तार पर्यटक के साथ मारपीट का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : शिवपुरी इलाके में एक कैंप संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संचालक पर पर्यटक के साथ मारपीट करने अभद्र व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। संचालक का नाम दुष्यंत सिंह है जो की कस्बा बुढाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का निवासी है।

शिवपुरी के पास हवेली कैंप का मामला है। दिल्ली निवासी दीपक सोनी पुत्र आनंद सोनी ने मुनि की रेती थाने में कैंप संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर दिल्ली के पर्यटक पर हमला करने का आरोप है और संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मुनि की रेती पुलिस के मुताबिक शिकायत में दीपक ने बताया है कि वह अपने मित्र के साथ घूमने के लिए शिवपुरी आया था ।जहां उसने हवेली कैंप में कमरा बुक किया था। रात्रि के समय कैंप संचालक की ओर से तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। देर रात लगभग 12:00 बजे उन्होंने कैंप संचालक से डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया। जिस पर कैंप संचालक और उसके कर्मचारियों ने उसके साथ गाली क्लोज की और इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे कैंप संचालक अपने साथियों के साथ उसके कमरे में पहुंचा और दोबारा उससे गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जिससे उन्हें चोटें आई है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कैंप संचालक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर मुनि की रेती पुलिस ने FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी कैंप संचालक दुष्यंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर संचालित डीजे उपकरण को भी ज़ब्त कर लिया है। मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान के मुताबिक किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English