UK : मुनि की रेती में कांवड़ मेला-2026 में पालिका टीम ने संभाली स्वच्छता की कमान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती/ढालवाला, टिहरी गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान लगातार हो रही बारिश के बावजूद नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला की स्वच्छता व्यवस्था पूरी मुस्तैदी के साथ जारी है। प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना नगर पालिका के पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण मित्र रेनकोट और छातों के सहारे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कांवड़ यात्रा क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में जुटे हैं। अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण  एवं अधिशासी अधिकारी  बद्री प्रसाद भट्ट  के निर्देशों के अनुपालन में पालिका टीम द्वारा सोमवार को जानकी सेतु, पूर्णानंद घाट, ओमकारानंद घाट, आस्था पथ एवं शत्रुघ्न घाट सहित प्रमुख कांवड़ यात्रा क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर  कमल सिंह चौहान द्वारा विभिन्न कांवड़ यात्रा क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी की गई ।साथ ही पर्यावरण पर्यवेक्षकों एवं पर्यावरण मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घाटों, यात्रा मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, सोमवार को बारिश के बीच भी पालिका के पर्यावरण मित्र पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे ताकि देशभर से आने वाले शिवभक्तों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बारिश के बीच भी सफाई कर्मियों का जज्बा कायम,लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पालिका टीम द्वारा नियमित रूप से सफाई, कूड़ा उठान एवं यात्रा मार्गों की निगरानी की गई। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला का संदेश स्पष्ट है—
“मौसम कोई भी हो, स्वच्छता और सेवा का संकल्प नहीं रुकेगा।”
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल।

Related Articles

हिन्दी English