UK : नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने किया निराश्रित गौवंशों को हटाने का कार्य शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत, क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं व यातायात व्यवधान के निस्तारण हेतु नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निराश्रित गौवंशों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार तक 60 निराश्रित गौवंशों को निकाय की ओर से गौशाला भेजा जा चुका है।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को भी मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में पालिका की टीम ने रामझूला और ढालवाला से निराश्रित गौवंशों को कैटल कैचर में पकड़कर गौशाला भेजा। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निकाय की ओर से प्रतिदिन निराश्रित गौवंशों को पकड़कर देहरादून स्थित गौशाला में भेजा जा रहा है। शीघ्र ही नगर क्षेत्र को निराश्रित गौवंशो के आतंक से निजात मिलेगी।
ALSO READ:  UK : कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं तथा 4,978.073 मीट्रिक टन चावल आवंटित
Ad

Related Articles

हिन्दी English