UK : ज्योलिकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल : नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को #ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे बचाव एवं उपचार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

निरीक्षण के दौरान #सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता को देखा। उन्होंने बताया कि जल जनित बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली सहित नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English