UK : बागेश्वर कांडा में श्री धौलीनाग देवता के मंदिर पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, लिया आशीर्वाद
उपाध्याय एक जनप्रतिनिधि के तौर पर लोकप्रिय हैं कांडा-कम्स्यार कपकोट इलाके में

ADVERTISEMENTS
- बागेश्वर कांडा इलाके के रहने वाले हैं राज्य मंत्री उपाध्याय
- आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है उन्हें
- आम जन में युवाओं और ‘मातृशक्ति’ के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है उनकी
UK : बागेश्वर कांडा में श्री धौलीनाग देवता के मंदिर पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, लिया आशीर्वाद. उपाध्याय वर्तमान में उपाध्यक्ष- उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद दर्जा राज्य मंत्री (उत्तराखण्ड सरकार) हैं. वे खुद इसी क्षेत्र के निवासी हैं. काफी शक्रिय रहते हैं लोगों के बीच. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, ” विगत दिनों नाग पंचमी के दिन कपकोट विधानसभा के ग्राम खंतोली विजयपुर में 22 गावों के अराध्य एवं रक्षक प्रभु श्री धौलीनाग देवता के मंदिर में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं मंदिर में सभी स्थानीय गांवों से आये आदरणीय बुजुर्ग जनों, वरिष्ठ जनों, महिला एवं युवा शक्ति से संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ lकांडा कमस्यार क्षेत्र के 22 गावों के लोग नाग पंचमी के दिन अपने अपने घर से शुद्ध ढूध भगवान श्री धौलीनाग देवता के मंदिर में अर्पित करते हैं और फिर ढूध से प्रसाद बनाकर, धौलीनाग देवता को भोग लगाकर सभी 22 गावों के श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है l”

“ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन उनकी पूजा करने से 22 गावों के परिवारो की रक्षा, अच्छी फसल और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।इसी मंदिर के विशाल प्रांगण में प्रत्येक वर्ष ऋषि पंचमी के दिन धौलीनाग महोत्सव होता है एवं इसी निमित्त कि आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाले धौलीनाग महोत्सव को कैसे दिव्य एवं भव्य बनाया जाये मंदिर कमेटी की भी बैठक हुई, इस हेतु मैंने भी अपने विचार प्रस्तुत किये lमंदिर कमेटी की अपेक्षा एवं आदेश के अनुरूप मैंने भी मंदिर कमेटी को आश्वस्त किया कि इस हेतु मेरी ओर से जो भी यथासम्भव सहयोग होगा मैं अवश्य करूंगा lमंदिर कमेटी का मुझको मान सम्मान देने के लिये हृदय से आभार, भगवान धौलीनाग जी की कृपा सभी के ऊपर सदैव बनी रहे l”



