UK : स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश में हुए कई कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में देशभक्ति और उल्लास

ऋषिकेश :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में अतिथियों एवं प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आवास विकास एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत लोकेशदास महाराज ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पंक्ति “यह वंदन की भूमि है” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की धरती त्याग, तपस्या और बलिदान की भूमि है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

ALSO READ:  UK : असम राइफल्स के मेजर सहित 10 जवानों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

इस अवसर पर विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया गया। साथ ही शहीद प्रदीप रावत के परिवार तथा विद्यालय के पुरातन छात्र कुंवर सिंह रावत का भी विशेष स्वागत-सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक विद्यार्थी अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाकर देश के विकास में योगदान दे।

प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं अध्यक्ष शशि कंडवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव संस्कारित और जिम्मेदार युवा पीढ़ी से ही तैयार होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में दयाराम वार्ष्णेय, नरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, हेमंत गुप्ता, समर बहादुर चौहान, नन्द किशोर भट्ट, प्रो. नवीन महाजन, गिरीश मिश्रा, नवल कपूर, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, राकेश गुप्ता, पुरुषोत्तम बिजलवान,अध्यक्ष डॉ. शशि कंडवाल, रामगोपाल रतूड़ी,आरती बडोनी ,यशोदा भारद्वाज सहित विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेंद्र पोखरियाल ने अतिथियों का परिचय कराया।

मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

हिन्दी English