UK :ऋषिकेश विधानसभा में स्थानीय विधायक नहीं पहुंचे पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में तो दिखी खुले आम नाराजगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आखिर क्यों अपने विधायक से नाराज हुए पूर्व सैनिक? छिद्दरवाला में खुलकर जाहिर की नाराजगी
ऋषिकेश :  छिद्दरवाला में पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की चारों ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, महिला संगठन और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनके नहीं पहुंचने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी देखने को मिली।पूर्व सैनिकों का कहना है कि विधायक को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पहुंचना चाहिए था। संगठन के लिए यह दिन इसलिए भी खास था क्योंकि पूर्व सैनिकों के प्रयास और सहयोग से यहां एक भवन तैयार किया गया है। इस भवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर वे विधायक से चर्चा करना चाहते थे।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि विधायक कार्यक्रम में पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे और संगठन के भवन व क्षेत्र के विकास के लिए आगे की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। लेकिन विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से उन्हें निराशा हुई।पूर्व सैनिकों की नाराजगी सिर्फ विधायक के नहीं पहुंचने को लेकर ही नहीं थी, बल्कि उनका कहना था कि यदि किसी कारणवश विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते थे, तो कम से कम संगठन को फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।पूर्व सैनिकों ने कहा कि विधायक उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं और ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में उनकी मौजूदगी की उन्हें उम्मीद थी। इसी वजह से उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।
वहीं, इस कार्यक्रम के जरिए पूर्व सैनिक संगठन ने यह संदेश भी दिया कि संगठन का उद्देश्य केवल पूर्व सैनिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र की चारों ग्राम सभाओं के विकास और ग्रामीणों के हित के लिए भी काम करना है।अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व सैनिकों की इस नाराजगी पर विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Related Articles

हिन्दी English