UK : अपराध रोकथाम को लेकर कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने शुरू किया क्षेत्र में सत्यापन अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बीते दिन भट्ठाोवाला प्लांटेशन में हुई गोलीकांड प्रकरण ने क्षेत्र में हड़कंप मचने से सनसनी फैली हुई है वहीं दूसरी तरफ़ ग्राम सभा खदरी क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रगतिपुरम, चोपड़ा फार्म एवं आसपास के बाजार क्षेत्रों में विशेष पहल सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र में चला व्यापक सत्यापन अभियान।

अभियान का नेतृत्व कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया।अभियान के दौरान किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि कई लोगों ने अभी तक पुलिस सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे लोगों को तत्काल पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मकान स्वामियों से भी अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की गई।कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सर्वेक्षण के माध्यम से लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भट्टोवाला क्षेत्र में गोलीकाडं की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ALSO READ:  UK : ट्रेन की चपेट में आने से एक युवा किन्नर की मौत

इसी क्रम में यह अभियान शुरू किया गया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि प्रत्येक किरायेदार एवं बाहरी व्यक्ति का विवरण ग्राम पंचायत में भी दर्ज किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चौहान, कैलाश बिंजोला, वार्ड नंबर-2 के पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद भट्ट, बबलू चौहान, पूर्व पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता सूरजपाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव ने जाइका से वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास योजना (परियोजना अवधि - अप्रैल 2022 - दिसंबर 2029) को पीएम गतिशक्ति पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए

Related Articles

हिन्दी English