UK :ज्योलिकोट (नैनीताल) में दूषित पेयजल से बीमारी के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने दिये सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTS
- ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया व जलजनित बीमारियों के प्रकोप को लेकर लोगों में चिंता बनी है
नैनीताल : जनपद नैनीताल के ज्योलिकोट व समीपवर्ती क्षेत्र/ग्रामों में दूषित पेयजल से बीमारी के प्रकोप एवं असामयिक मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल को क्षेत्र में गहन सर्वेक्षण कर जल-जनित बीमारियों से प्रभावित/बीमार व्यक्तियों की जानकारी संकलन का निर्देश दिया गया है।उन्होंने प्रभावित क्षेत्र/ग्रामों में स्वास्थ्य-शिविरों का आयोजन कर ऐसे प्रभावित व्यक्तियों तक चिकित्सा-परीक्षण एवं उपचार की सभी सुविधाएँ पहुँचाये जाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने क्षेत्र में दवा-वितरण में तेजी लाने तथा प्रभावित व्यक्तियों तक हर सम्भव चिकित्सा-उपचार की सुविधा मुहैया कराये जाने के लिए चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाईयों एवं आनुषंगिक स्वास्थ्य मिशन को जमीनी स्तर पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
मंत्री ने चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर इस स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने चिकित्सा विभाग को जिला प्रशासन, पेयजल विभाग व उसकी स्थानीय इकाईयों से समन्वय स्थापित करते हुए ऐसी जल-जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर ऐसी बीमारियों के प्रकोप व उनसे बचाव व नियंत्रण हेतु उठाए गए महत्वपूर्ण उपाय व दैनिक विभागीय क्रिया-कलापों की जानकारी आमजन/जन-प्रतिनिधिगण से साझा करने व क्षेत्रवासियों को विभागीय चिकित्सकीय-सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की सार्वजनिक अपील प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए हैं।



