UK : गैरसैंण से लौटी हल्द्वानी UKD कुमाऊँ की युवा टीम, हुआ भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : गैरसैंण से लौटी #UKD कुमाऊँ की युवा टीम का भव्य स्वागत, कुमाऊँ प्रभारी गौरव जोशी ने फूल-मालाओं और उपहार देकर किया सम्मानित।

कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल युवा शक्ति की कुमाऊँ मंडल की टीम स्थायी राजधानी गैरसैंण में आंदोलन में अपनी सहभागिता देकर वापस लौटी।गैरसैंण में टीम ने स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रदेश सरकार को गैरसैंण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता याद दिलाई।

ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन

हल्द्वानी पहुँचने पर कुमाऊँ प्रभारी श्री गौरव जोशी जी द्वारा गैरसैंण से लौटे सभी युवा कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुमाऊँ प्रभारी  गौरव जोशी  ने कहा कि, “गैरसैंण हमारे शहीदों का सपना है, और हमारे युवा साथी जिस जज्बे के साथ गैरसैंण गए हैं, वही जज्बा हमें हमारी स्थायी राजधानी दिलाएगा। उक्रांद का एक-एक कार्यकर्ता गैरसैंण के लिए समर्पित है।”कार्यक्रम में युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

ALSO READ:  UK :दीपावली से पहले किसानों के खातों में भेजा 3.26 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English