UK :चमोली में बैसाखी पर्व पर असेड में भव्य कोथिग का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  नारायणबगड़ चमोली- पिंडर घाटी के असेड क्षेत्र में बैसाखी पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी पारंपरिक कोथिग (मेला) का भव्य आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए भक्तों ने महामृत्युंजय महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भक्ति में लीन नजर आए।धार्मिक परंपरा के अनुसार, मेले की शुरुआत से पहले महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और गंगा स्नान का आयोजन भी हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर धूप, अगरबत्ती, नारियल और चुनरी अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बन गया।
यह मेला हर वर्ष बैसाखी मास के 4 गते के अवसर पर आयोजित किया जाता है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लिए भी आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे-छोटे बच्चे मेले का भरपूर आनंद लेते नजर आए।इसके अलावा मेले में स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों की भी भरमार रही। मीठे-मीठे पकवानों की खुशबू से पूरा मेला परिसर महक उठा। जलेबी, पकौड़ी, हलवा और अन्य स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी रही। ग्रामीणों ने कहा असेड में आयोजित यह भव्य कोथिग न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी शानदार उदाहरण पेश करता नजर आया।
ALSO READ:  UK : तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर...राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई

Related Articles

हिन्दी English