UK : ऋषिकेश NSUI का पुतला दहन प्रदर्शन, ABVP के खिलाफ, हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • हल्द्वानी में गैं*ग रेप की घटना के विरोध में #ऋषिकेश #NSUI ने फूंका# ABVP का #पुतला, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग
  • हल्द्वानी में ABVP छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके धीरज बिष्ट समेत 4 को पुलिस ने किया है गिरफ्तार 
  • नाबालिक ने लगाया है आरोप,हल्द्वानी के मुखानी स्थित त्रिसुल  होटल की घटना
  • घटना केबाद होटल को सील कर दिया गया है  
  • सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने टीम के साथ की कार्यवाही…बिना लाइसेंस के चल रहा था होटल
ऋषिकेश :  हल्द्वानी में छात्र नेता धीरज बिष्ट से जुड़ी घटना के विरोध में आज ऋषिकेश महानगर NSUI के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के आह्वान पर छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया ने कहा कि हल्द्वानी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र राजनीति के नाम पर हिंसा और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।छात्र नेता मानव रावत ने कहा कि छात्र संगठनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि भय और हिंसा का माहौल बनाना। ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक छात्र राजनीति पर सवाल खड़े करती हैं। NSUI पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
———————————

छात्र नेता उदित झा ने कहा कि उत्तराखंड में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो छात्र संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने और प्रदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही एवं फांसी की सजा की मांग उठाई।इस दौरान दीपक कुशवाहा, अनमोल कुमार, शुभ कुमार, शिवानी नेगी, कशिश, सृष्टि रमोला, कार्तिक, सुजल थापा, आदि साथी मौजूद रहे।

ये हैं चारों के नाम, POCSO के तहत हुआ मामला दर्ज. चारों अभियुक्त  गिरफ्तार कर लिए गए हैं –
  1. धीरज बिष्ट, 
  2. नितिन पाल, 
  3. अंश  खत्री
  4. हिमांशु गोनी हैं…..
ALSO READ:  UK :हल्द्वानी में खनन वाहन स्वामियों का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English