UK: नहीं रहे जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

- बहुत कम अधिकारी या कर्मचारी होते हैं जो अपने काम की वजह से लोगों के दिल में जगह बनाते हैं उन्हें में से एक थे जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी
- एक रिक्त स्थान छोड़ गए जोशी, जो शायद ही कोई भर पाए
- मूलतः जोशी डीडीहाट के रहने वाले थे,वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है परिवार
हल्द्वानी : बहुत ही दुखद सूचना है। मन ब्यथित है। सूचना कार्यालय/मीडिया सेंटर हल्द्वानी ने जानकारी देते हुए बताया, 12 सितंबर की दोपहर हमारे जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का अचानक हृदयगति रुकने से स्वर्गवास हो चुका है। उनके परिवार में उनके पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई..
कई जनपदों में सेवा दे चुके जोशी के अचानक निधन से अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारों औरु आम जन ने दुःख ब्यक्त किया है. स्वर्गवासी जोशी का अंतिम संस्कार रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान बीके पुरम (निकट रेनबो पब्लिक स्कूल) बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से 13 सितंबर की सुबह 8 बजे से रानीबाग के चित्रशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जोशी एक शानदार अधिकारी थे। उनका काम, शांत स्वभाव, काम के।प्रति समर्पण,सहयोग को देखते हुए हर कोई उनका कायल था। उनके जाने से पत्रकारों में बरिष्ठ पत्रकार योगेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश पांडे, मनोज रौतेला, पंकज पांडे, राकेश सिंह रावत, हर्ष रावत, मनोज आर्य आदि ने दुःख ब्यक्त किया है. मीडिया सेंटर हल्द्वानी में उनके कनिष्ठ सहयोगी सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने कहा, उन जैसे अधिकारी बहुत कम होते हैं, उनके साथ काम किया हुआ हमेशा याद रहेगा. उनसे काफी कुछ सीखने को मिला.



