UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक फीचर फिल्म “हनुमान अंश” को उत्तराखंड में अब तक टैक्स फ्री न किए जाने पर चिंता व्यक्त की है।डॉ. नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा का व्यापक स्वागत किया गया था, किंतु घोषणा के बावजूद अभी तक इसका औपचारिक शासनादेश जारी नहीं होने से श्रद्धालुओं, फिल्म प्रेमियों एवं सनातन समाज में निराशा का वातावरण है।
उन्होंने कहा कि “हनुमान अंश” केवल एक मनोरंजन फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों तथा बाबा नीम करौली जी महाराज की प्रेरणादायी शिक्षाओं पर आधारित एक आध्यात्मिक संदेश देने वाली फिल्म है। ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है।डॉ. राजे नेगी ने उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र अमल में लाते हुए फिल्म को तत्काल टैक्स फ्री घोषित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक परिवार इस प्रेरणादायक फिल्म का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर बाबा नीम करौली जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए डॉ. नेगी ने कहा कि बाबा का प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा के आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव, करुणा और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

हिन्दी English