UK: रक्षाबंधन पर महिलाओं को 4 दिन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए महिलाओं एवं बहनों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दो दिन के बजाय चार दिनों तक दिए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में नगर निगम ऋषिकेश के पार्षद अधिवक्ता अभिनव सिंह एवं पार्षद सरोजनी थपलियाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुविधा की अवधि बढ़ाने की मांग की।

नगर निगम पार्षद अधिवक्ता अभिनव सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके जाती हैं। प्रदेश के बाहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में रहने वाली उत्तराखंड की बहनें भी रक्षाबंधन पर अपने घर लौटती हैं। ऐसे में केवल दो दिनों की निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

ALSO READ:  UK : 16 साल की उम्र में हरक सिंह रावत ने किया मेरे साथ दुष्कर्म, पीडिता जैनी ने प्रेस वार्ता कर खोले राज

उन्होंने कहा कि चार दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा में आर्थिक राहत मिलेगी और वे सुविधाजनक रूप से अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगी। उन्होंने सरकार से इस सुविधा को राज्य की सीमा से बाहर होने वाली अंतरराज्यीय यात्रा पर भी लागू करने की मांग की।

पार्षद सरोजनी थपलियाल ने कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। कई बहनें दूर-दराज क्षेत्रों से अपने मायके पहुंचती हैं, लेकिन सीमित अवधि के कारण उन्हें निःशुल्क यात्रा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। सरकार द्वारा चार दिनों की सुविधा दिए जाने से प्रदेश की बहनों को बड़ी राहत मिलेगी।

ALSO READ:  UK :पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है :पुष्कर सिंह धामी, CM

सुधीर राय ने कहा कि सरकार को रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क यात्रा की अवधि चार दिन करनी चाहिए। इससे दूर रहने वाली बहनों को अपने परिवार तक पहुंचने में आर्थिक मदद मिलेगी और सरकार का यह निर्णय जनहित में एक सराहनीय पहल होगी।

इस अवसर पर अधिवक्ता आरती मित्तल, मयंक पाल, ममता रमोला, अखिल गुलियाल, गौतम राणा, रमेश रंगड़, आदित्य पुंडीर, शीशपाल पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English