UK : रायवाला इलाके में अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : दिनांक 16.09.2026 को शाम करीब 18.00 बजे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति सौंग नदी रेलवे ब्रिज से नीचे गिर गया है। सूचना पर मौके पर थाने से फोर्स रवाना किया गया, तो एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष, कद करीब 5 फुट 6 इंच, रंग गेहुआ, आँख, नाक, कान औसत तथा जिसने क्रीम कलर की शर्ट, काले रंग की पेन्ट पहनी है।

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी

सौंग नदी रेलवे ब्रिज के ठीक नीचे गिरा पड़ा हुआ मिला। जिसके सिर के पीछे व पैरो में चोट लगी है। मौके पर 108 एम्बुलेन्स को बुलाया गया जिसके द्वारा उक्त व्यक्ति की मृत्यु होने की पुष्टि की। मौके पर मृतक की शिनाख्त हेतु मृतक की जामा तलाशी व आस पास खोजबीन की गई तो शव के आस पास व अलावा पहने कपड़ों के कुछ भी बरामद नही हुआ। मौके पर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास किये गये परन्तु कोई भी लाभप्रद जानकारी प्राप्त नही हो पाई। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु ट्रेन से गिरने के चलते आई चोटों के कारण होना प्रतीत हो रहा है। मौके से शव को 108 के माध्यम से मौर्चरी मेला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शव की पंचायतनामा आवश्यक कार्यवाही  की जायेगी।

ALSO READ:  UK: कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में, काठगोदाम में हुई बैठक
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English