UK : पशुलोक बैराज ऋषिकेश में मिला अज्ञात ब्यक्ति का शव

ADVERTISEMENTS
- गंगा में लापता व्यक्ति की तलाश के दौरान SDRF को पशुलोक बैराज क्षेत्र में मिला अज्ञात शव
ऋषिकेश : पूर्व में गंगा नदी में डूबे हुए एक व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF पोस्ट ढालवाला/ऋषिकेश से SDRF डीप डाइविंग टीम को सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया था। टीम द्वारा बीते कई दिनों से गंगा नदी एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में आज सर्च अभियान के दौरान SDRF टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक शव को बैराज क्षेत्र से बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम ने पूर्ण सतर्कता एवं कुशलता के साथ कार्य करते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे तक पहुंचाया।
SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान के मुताब्निक, प्रथम दृष्टया शव लगभग 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है तथा उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शव काफी समय से पानी में रहा होगा।SDRF टीम द्वारा शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजन को सूचना कर दी गई है, स्थानीय पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



