UK : हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले भाजपा ने पवित्र देवभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी : उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान वे भाजपा पर हमलावर दिखे. तीख हमले करते हुए दिखाई दिए. रामलीला मैदान में कांग्रेस के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने ‘विजय शंखनाद रैली’ में उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे  ने देश एवं प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा ने पवित्र देवभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा,  रैली में उमड़ा विशाल जनसैलाब उत्तराखंड में बदलाव और परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दे रहा है।इस अवसर पर  प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह-प्रभारी  मनोज यादव, सह-प्रभारी  सुरेंद्र शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य ,CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला, ज्योति रौतेला  सहित अन्य वशिष्ठ कांग्रेसजन, विधायकगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Related Articles

हिन्दी English