UK : CM और संत महात्माओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री रहे मेजर जनरल (रि.) स्व. भुवन चंद्र खंडूरी  को श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ब्रह्मपुरी आश्रम से जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम देवानंदाचार्य महाराज भी रहे मौजूद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंन्त्री, नेता सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

देहरादून : सोमवार को स्व हरबंश कपूर मैमोरियल कम्यूनिटी हॉल गढ़ी कैंट डाकरा रोड देहरादून में परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर कर्तव्य, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और सादगी के पर्याय रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री रहे मेजर जनरल रिटायर्ड स्व भुवन चंद्र खंडूरी  को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी निष्कलंक कार्यशैली, अनुशासन, दूरदर्शिता एवं जनहित के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।इस अवसर प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी, जम्बू कश्मीर के राज्यपाल  सतीश महाना , पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण  भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री  रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूरी भूषण, उच्च शिक्षा तकनीकी एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद टिहरी रानी राज्यलक्ष्मी शाह, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली , मेयर  सौरभ थपलियाल , प्रदेश महामंत्री भाजपा  दीप्ति रावत भारद्वाज, पातंजलि पीठ के योगगुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वरम, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रुपेन्द्र प्रकाश जी, जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम देवानंदाचार्य महाराज,  स्वामी ईश्वर दास जी, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रविन्द्र पुरी जी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी, श्री महन्त स्वामी दर्शन भारती जी, श्री राम मंदिर ऋषिकेश से रवि प्रपन्नाचार्य, भाजपा देहरादून नगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी, सोनीपत हरियाणा से कांग्रेस सांसद  सतपाल ब्रह्मचारी जी, एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट , भाजपा जिला महामंत्री  पुष्पा ध्यानी जी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी  कमला नेगी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : तेल की कीमतें बढ़ी तो ऋषिकेश में कांग्रेस ने लोगों को मेलोडी टॉफी खिला कर जताया विरोध

रसिक महाराज ने भी ढ़ी श्रद्धांजलि-

मैं भगवान नृसिंह देव एवं बद्रीनाथ जी के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को यह वियोग सहन करने की शक्ति दें।ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

ALSO READ:  ​शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में जलप्रलय: नदी में अचानक आए उफान से दो महिलाओं की मौत, कई वाहन बहे

भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) परमाध्यक्ष नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला हरिद्वार चण्डीगढ़ दिल्ली मुम्बई बैंगलोर बद्रीनाथ

Related Articles

हिन्दी English