UK : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास हेतु शीघ्र वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की।इस दौरान उन्हूने जानकारी देते हुए बताया, 

“आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की। मैंने अधिकारियों को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार कार्यों, भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना तथा हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास हेतु शीघ्र वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रदेश के पंचमधाम सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्र पूरा कर लोकार्पण से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Pushkar Singh Dhami सरकार हमारे शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और सभी योजनाओं को प्रभावी करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”



