UK : मालागूंठी में सड़क दुर्घटना में भाई बहन की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

ऋषिकेश : मालागूंठी क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर के बाद स्विफ्ट कार में फंसे चार लोगों के लिए SDRF की टीम तत्काल मददगार बनी। चौकी ब्यासी से दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार (UK12F5035) के बीच हुई टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के चलते कार में सवार चार लोग, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे, वाहन के अंदर फंस गए थे…जिसमें भाई और बहन की।मौत हो गयी। जो श्रीनगर के।रहने वाले थे।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में  World Physiotherapy Day के उपलक्ष्य में विशेष Counselling Program आयोजित

SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आवश्यक उपकरणों एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए टीम ने कार में फंसे सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

SDRF की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

मृतकों में श्रीनगर में निकट शिशु विद्या मंदिर, भक्तियाना निवासी  राकेश सेमवाल  के परिवार के दो मासूम बच्चे हैं।जिसमेंपुत्री रक्षा एवं पुत्र गौरी—ऋषिकेश के निकट हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना मेंअपनी जान गंवा बैठे।।

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English