UK : तपोवन पहुंचे BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन

ऋषिकेश : शुक्रवार को नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में नगर पंचायत तपोवन स्थित होटल नारायणा पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात् प्रथम बार नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल एवं नगर पंचायत तपोवन आगमन पर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। तीरथ सिंह रावत के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, कुंजापुरी महंत नरेंद्र भंडारी, जगदीश महंत, मनोज जखमोला, वन प्रतिनिधि अर्जुन दवाण, पूर्व प्रधान, सभासद सुरेश उनियाल, जिला सह-संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भीम सिंह चौहान, सभासद रवि भंडारी, जिला सह-संयोजक आर्थिक गोपाल शर्मा, सभासद राजेश शर्मा, जिला सह-संयोजक अशोक कंडवाल जी, कुंदन नेगी मंडल उपाध्यक्ष, शकुंतला असवाल मंडल मंत्री, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष सोबन भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता भट्ट , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन भंडारी, मंडल महामंत्री हरी रावत एवं किशन रावत, विक्रम यूनियन तपोवन के अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, जगमोहन पायल राजेश बहुगुणा,मकान सिंह भंडारी वार्ड सदस्य प्रतिनिधि, विनोद भंडारी ,सुंदरी जोशी, लक्ष्मी कंडारी, जगदीश कंडारी मंडल उपाध्यक्ष, जगबीर राणा, भजराम भट्ट, संदीप पंवार,सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। नए कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के कर-कमलों से कई नए कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं में अभिषेक शर्मा, अनिल भंडारी, कपिल भंडारी शामिल रहे।नए कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए माननीय श्री तीरथ सिंह रावत जी ने उन्हें संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में भरा जोश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में भारतीय जनता पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला।उनके जोशीले संबोधन से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया और भारत माता की जय एवं भारतीय जनता पार्टी के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। यह स्वागत समारोह केवल एक स्वागत कार्यक्रम न होकर संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा परिवार के प्रति समर्पण का उत्सव बन गया। तीरथ सिंह रावत को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ तथा तपोवन की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।



