UK :एकांत गोयल के भाजपा निष्कासन के संबंध में भाजपा पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से रखी अपनी बात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : भाजपा द्वारा एकांत गोयल के निष्कासन के संबंध में  भाजपा पार्षद संध्या बिष्ट गोयल जो एकांत की धर्मपत्नी भी हैं….ने आज ऋषिकेश के विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों के बीच उन्होंने विधायक के समक्ष अपना पक्ष रखा और पूरे प्रकरण से अवगत कराया।इस अवसर पर गंगानगर परिवार के बड़ी संख्या में सम्मानित साथी उपस्थित रहे। सभी ने पार्षद संध्या बिष्ट गोयल को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समर्थकों की मौजूदगी से पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने कहा कि साथियों का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।मुलाकात के दौरान समर्थकों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए भाजपा पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। निषकासन के बाद एकांत गोयल के घर पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे और उन्हूने निष्कासन का विरोध किया था और एकांत का समर्थन किया था. लेकिन देखने वाली बात होगी इतने दिन हो गए अब तक निष्कासन वापस नहीं लिया गया…..!अब देखना होगा पार्टी/जिला संगठन (ऋषिकेश) अपने फैसले पर झुकता  है या फिर निष्कासन जारी रहता है…

उलेखनीय है, भाजपा ऋषिकेश आजकल निष्कासन  की प्रक्रिया  के दौर से गुजर रही है. एकांत के बाद तीन अन्य का भी निष्कासन कर चुकी है पार्टी.  वहीँ पार्टी के नेता और सामाजिक कार्यकर्त्ता  विनय उनियाल ने सवाल उठाते हुए कहा, पार्टी पहले किसी को पद देने से पहले उसके बारे अधिक से अधिक जानकारी जुटा कर पद देती थी. अब ऐसा नहीं हो रहा है….विनय उनियाल काफी बरिष्ठ नेता हैं ऋषिकेश में. अब उन्हूने किस संदर्भ में कहा है यह जानकार अच्छी तरह समझते हैं.

ALSO READ:  UK : क्रिकेटर ऋषभ पन्त का अपने गाँव पाली में पैतृक मकान का नवनिर्माण कार्य शुरू

 

Related Articles

हिन्दी English