UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार : खबर हर नगरी हरिद्वार जिले से है. यहाँ पर,  बहादराबाद के शांतरशाह गांव में रात एक बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सिर और पेट पर दो गोलियां लगने से 26 वर्षीय हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और  अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।वारदात के बाद  दोनों हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर एसपी सिटी अभय सिंह,थाना प्रभारी अमरजीत सिंह आदि मौके पर पहुंचे और  घटनास्थल का निरीक्षण किया।हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई है। घटनास्थल से दो कारतूस मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक का किसी व्यक्ति से विवाद सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English